Tuesday, February 12, 2013

राजेश पाण्डेय रायबरेली के नए पुलिस प्रमुख




विधान भवन के सामने गणतन्त्र  दिवस पर होने वाली परंपरागत परेड के दौरान पुलिस  वर्दी पर अनेक मैडल  लगाये यह शख्स है राजेश पाण्डेय। प्रांतीय पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति के बाद राजेश पाण्डेय को रायबरेली का नया पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया है। बेहद सह्रदय इस पुलिस अधिकारी की कर्त्तव्यपरायणता  और जाबांजी के प्रमाण हैं सीने पर सजे मैडल। रायबरेली से पूर्व श्री पाण्डेय एंटी टेररिस्ट स्कवायड में ए एस पी से एस पी बनाये गये थे। राजेश पाण्डेय  वर्षो पूर्व जौनपुर में पुलिस क्षेत्राधिकारी  नगर रह चुके हैं।