मार्कण्डेय महादेव
जौनपुर शहर से करीब 70 किमी0 दूर कैथी(वाराणसी)में गोमती और गंगा के संगम के पास पौराणिक महत्व का मार्कण्डेय महादेव मंदिर है| 'बाल्यावस्था में अल्पायु मार्कण्डेय ऋषि को यमराज के पाश से छुड़ा कर भगवान शिव द्वारा की गयी जीवन रक्षा' का कथानक इसी स्थल (मंदिर) से सम्बद्ध है|अधिक
जानकारी नीचे दिये गये लिंक पर जा कर ली जा सकती है -
विजेथुआ महावीरन
जौनपुर शहर से करीब 65 किमी0 दूर सीमावर्ती कस्बा सूरापुर(सुल्तानपुर जनपद)के पास हनुमान जी का भव्य मंदिर विजेथुआ महावीरन के नाम से प्रसिद्ध है| यह पौराणिक स्थल के रूप में मान्य है| मान्यता है कि संजीवनी बूटी लेने जा रहे हनुमान
जी को रोकने के लिए रावण द्वारा भेजे गये कालनेमि का हनुमान जी ने यहीं वध किया था|
मंदिर के बगल में मकरी कुण्ड है जहां मकरी रूपी शापित अप्सरा को हनुमान जी के हाथों निर्वाण प्राप्त हुआ था| इसे सिद्ध स्थल की मान्यता है और यहां मंगलवार,शनिवार,बुढवा मंगल आदि अवसरों पर भारी भीड़ होती है|
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गये लिंक का प्रयोग किया जा सकता है-
त्रिलोचन महादेव मंदिर वाराणसी राजमार्ग पर जौनपुर से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित है| यह भगवान शिव को समर्पित प्राचीन मंदिर है| यह बाबतपुर से 16 किमी0 और वाराणसी से 36 किमी0 पर स्थित है| मंदिर के बगल में एक बड़ा तालाब भी स्नान-ध्यान के लिए है| इस धार्मिक स्थल की विशेष रूप से वाराणसी और जौनपुर में काफी मान्यता है। प्रत्येक सोमवार,शिवरात्रि और श्रावण मास में यहाँ काफी भीड़ होती है|
जागेश्वरनाथ मंदिर
प्राचीन जागेश्वरनाथ मंदिर जौनपुर शहर के आलमगंज में स्थित है|भगवान शिव का यह मंदिर करीब 100 मीटर दूर स्थित मध्य काल में निर्मित जामा मस्ज़िद(बड़ी मस्ज़िद) का समकालीन माना जाता है| स्थानीय लोगों में इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है| कुछ वर्षों पूर्व इसका जीर्णोद्धार हुआ है|
जौनपुर शहर के पुरानी बाजार मुहल्ले में स्थित प्राचीन'पाँचों शिवाला मंदिर' आस्थावानों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यह एक ही परिसर में आमने-सामने स्थित पाँच शिवालयों(शिव मंदिरों) का समूह है।
मैहर मंदिर
मैहर(मध्य प्रदेश)में स्थित देवी शारदा मंदिर और उनके विग्रह(प्रतिमा)की अनुकृति जौनपुर शहर के शास्त्रीनगर मुहल्ले में स्थापित है| मैहर देवी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध इस मंदिर का निर्माण जाने-माने व्यवसायी राधेश्याम गुप्त ने कराया था| मंदिर की व्यवस्था एक ट्र्स्ट करता है| जिसके प्रधान न्यासी व्यापारी नेता एवं समाजसेवी सूर्यप्रकाश जायसवाल हैं| यह मंदिर पूर्वी उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं में काफी लोकप्रिय है|
शीतला चौकियां
पूर्वी उत्तर प्रदेश में जौनपुर के शीतला चौकियां धाम की काफी मान्यता है| श्रद्धालु विभिन्न संस्कारों के लिए यहां आते है| साथ ही चौकियां माई को पूज कर देवी शक्तिपीठों की यात्रा पर आगे निकलने की परम्परा भी है|देवी शीतला को संक्रामक रोगों से बचाव के लिए भी पूजा जाता है। नवरात्र में शीतला चौकियां धाम दिन-रात श्रद्धालुओं से भरा रहता है। श्रद्धालु दर्शन-पूजन के साथ मुण्डन,यज्ञोपवीत,विवाह आदि संस्कारों के लिए भी यहां आते हैं।
शीतला चौकियां धाम में स्थित यह तालाब जलाशयों के निर्माण की हमारी समृद्ध परम्परा का प्रतीक है|इस तालाब में हमेशा पानी रहता है|
No comments:
Post a Comment